फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं दुबे हूं, चार हत्याएं कर चुका हूं एक और सही

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली(कासगंज)। गंजडुंडवारा कस्बे में दो अज्ञात युवकों ने विद्युत विभाग के एसडीओ के साथ मारपीट कर डाली। इतना ही नहीं एक युवक ने खुद को दुबे बताते हुए कहा कि वह चार हत्याएं कर चुका है एक और सही। जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों युवक भाग गए। एसडीओ की सूचना पर सीओ और कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे। मामले की तहकीकात शुरू की गई है।
विज्ञापन

बिजली विभाग पटियाली उपखंड पर तैनात एसडीओ प्रदीप गुप्ता शनिवार रात कार्यालय से लौटकर कस्बा गंजडुंडवारा में अपने आवास पर जा रहे थे। कस्बे में पहुंचने पर वे एक ढाबे पर रुके। यहां पहले से दो युवक मौजूद थे। उन्होंने एसडीओ को गाली गलौज देना शुरू कर दी। विरोध करने पर एक युवक ने एसडीओ को थप्पड़ मार दिया। कहा कि वह दुबे है। अब तक चार हत्याएं कर चुका है एक और सही। युवकों ने कोई कारण नहीं बताया। जान से मारने की धमकी देते हुए यह कहते हुए चले गए कि उनके किसी भी व्यक्ति का काम रुकना नहीं चाहिए। एसडीओ ने सूचना उच्चाधिकारियों और पुलिस को दी। सूचना पर सीओ गवेंद्र गौतम, गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र गौतम मौके पर पहुंच गए। एसडीओ ने दो अज्ञातों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
अधिकारियों का कहना
- दो अज्ञातों ने मेरे साथ अभद्रता और मारपीट की। मैंने पुलिस को सूचना दी। अज्ञातों के खिलाफ तहरीर दे दी है। मुझे जान से मारने की धमकी दी गई है। एक व्यक्ति अपना नाम दुबे बताकर हत्या की धमकी दे रहा था। - प्रदीप गुप्ता, एसडीओ।
विज्ञापन

- एसडीओ की सूचना पर मौके पर गए थे। एसडीओ ने दो अज्ञात युवकों के द्वारा घटना को अंजाम देना बताया था। दोनों की शिनाख्त कराई जा रही है। एसडीओ की सहमति मिलेगी तो मुकदमा दर्ज करेंगे। - शैलेंद्र गौतम, कोतवाली प्रभारी, गंजडुंडवारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें