ब्लड प्रेशर का असंतुलन गंभीर स्वास्थ्य समस्या का रूप ले चुका है। यह न सिर्फ ब्रेन स्ट्रोक बल्कि किडनी, रेटिना, हृदय और फेफड़े तक को प्रभावित कर रहा है। विशेषज्ञों ने इसे घातक रोगों की जननी बताया।
रिसर्च सोसायटी फॉर द स्टडी ऑफ हाइपरटेंशन इन इंडिया (आरएसएसएचआई) की तीन दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन शनिवार को आधुनिक उपचार और दवाइयों की जानकारी दी गई।