फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए घर में रुका पति, बार-बार बजा मोबाइल, पत्नी पहुंच गई थाने

Tue, 24 Mar 2020 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मोबाइल फोन - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन
आगरा में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। थाना जगदीशपुरा के एक मोहल्ले में पति-पत्नी के बीच मोबाइल ने रार करा दी। सोमवार को लॉकडाउन होने के बावजूद दोनों थाने पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह समझा- बुझाकर दोनों को घर भेजा।
विज्ञापन


दरअसल, जगदीशपुरा क्षेत्र का युवक कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के मद्देनजर घर में ही रह रहा है। वो घर से बाहर नहीं निकल रहा है। रविवार रात को युवक के मोबाइल पर बार-बार कॉल आ रहा था। युवक बात नहीं कर रहा था। 

पत्नी को उसकी हरकतों पर शक हो गया। पत्नी ने पूछा कि क्या किसी युवती का फोन आ रहा है। पति ने मना कर दिया। इसके बावजूद पत्नी बार-बार शक करने लगी। गुस्से में पति ने मोबाइल तोड़ दिया। इससे पत्नी नाराज हो गई। दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के समझाने पर घर गए

सोमवार को दोनों थाने पर पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें समझाया। पति का कहना था कि पत्नी बेवजह शक कर रही है। दोस्त उसे बाहर बुला रहे हैं। वो बात नहीं करना चाहता था। इसलिए काट रहा था। वहीं, पत्नी का कहना था कि पति ने पता चलने पर मोबाइल तोड़ दिया। पुलिस के समझाने के बाद पति-पत्नी घर चले गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें