फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: कार ने बाइक को मारी टक्कर, दंपति की मौत, मासूम बेटा-बेटी घायल

Sat, 20 Apr 2019 01:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
फिरोजाबाद के मक्खनपुर क्षेत्र में शनिवार दोपहर ऑल्टो कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनके दो बच्चे घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


मरने वालों में सौरभ पुत्र राधाकृष्ण निवासी इटावा जनपद और उसकी पत्नी रूबी हैं। मासूम बेटी और बेटा घायल हैं। बाइक सवार दंपति अपने बच्चों के साथ थाना मक्खपुर के गांव अंगदपुर शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे।  

मक्खपुर के समीप पीछे से आ रही ऑल्टो कार ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सौरभ और रूबी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा और बेटी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले घायल बच्चों को अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 मृत पति-पत्नी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने परिजनों और रिश्तेदारों को सूचित कर दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें