फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पहले पत्नी, फिर पति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, एक साल पहले हुई थी शादी; इसलिए दोनों ने मौत को लगाया गले

Tue, 04 Mar 2025 12:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बेटी की मौत से गुस्साए मायके वालों ने ससुराल वालों को पीट दिया। ये देख दहशत में आए दामाद ने भी जान दे दी। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 
विज्ञापन
पति-पत्नी का फाइल फोटो और घर पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना डौकी के गांव कांकर में विवाहिता ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही मायके वाले आ गए। विवाहिता की लाश को देख वे गुस्से से आग बबूला हो गए। मायके वालों ने बेटी के ससुराल वालों के साथ मारपीट शुरू कर दी। ये देख दामाद ने भी फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। 
विज्ञापन




गांव कांकर निवासी लवकुश की पत्नी राखी ने फंदा लगाकर जान दे दी। घरवालों ने जब उसका शव कमरे में लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर मायके वाले पहुंच गए। हत्या का आरोप लगाते हुए राखी के घरवालों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान मायके वालों ने लवकुश के घरवालों के साथ मारपीट कर दी। ये देख लवकुश दहशत में आ गया। 
विज्ञापन


लवकुश घर से भाग निकला और खेत में जाकर उसने भी फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। उसकी मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।थ सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


घटना के पीछे पति-पत्नी में आपसी विवाद बताया जा रहा है। दो दिन पहले ही विवाहिता अपने जीजा के यहां से शादी समारोह में शामिल होकर लौटी थी, तभी से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा है। शादी को एक साल हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें