फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अपना न हुआ दानिश': निकाह के छह साल बाद दिया तीन तलाक, मायके में लाकर छोड़ गया; दर्ज कराया मुकदमा

Fri, 01 Mar 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

विवाहिता ने बताया कि निकाह के छह साल बाद भी दानिश उसका न हो सका। दहेज के लालच ने उसे इस कदर अंधा बना दिया कि गर्भवती होने पर इलाज तक नहीं कराया। इस वजह से गर्भपात हो गया। 
 
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाह में ससुराल वालों ने बाइक नहीं दी। इस वजह से पति ने पत्नी का इलाज नहीं कराया। गर्भपात हो गया। इसके बाद शादी में शामिल होने के बहाने पत्नी को मायके लाकर तीन तलाक बोल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पंचकुइयां निवासी सिमरन ने पुलिस को बताया कि 26 मार्च 2018 को अलीगढ़ के मकदूम नगर निवासी दानिश के साथ निकाह हुआ था। पति व ससुराल वाले दहेज में बाइक मांग रहे थे। कुछ दिनों बाद गर्भवती हुई तो इलाज कराने के लिए पति से बोला, उसने मना कर दिया। मेडिकल से दवा लाकर दी, जिससे गर्भपात हो गया। इसके बावजूद पति अस्पताल लेकर नहीं गया।

बाइक नहीं मिलने पर दिसंबर 2022 में पति उसे मायके छोड़कर चला गया। कुछ दिनों बाद समाज के लोगों के सामने समझौता कर ले गया। इसके बाद भी बाइक की मांग बंद नहीं हुई। 2023 में पीड़िता मामा की लड़की की शादी में शामिल होने पति के साथ आई थी। इसके बाद मायके में ही तीन तलाक देकर पति चला गया। तब से वह मायके में है। नाई की मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें