फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दो पत्नियां के बीच ऐसा घनचक्कर बना पति...बात पैसों की नहीं, समय साथ बिताने की है; थाने पहुंचा मामला

Mon, 29 Apr 2024 01:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दो पत्नियां और एक पति के बीच विवाद का मामला पुलिस के पास पहुंचा। यहां से तीनों को परिवार परामर्श केन्द्र भेजा गया। काउंसलर ने दोनों पक्षों से बात की, लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला। 

 
विज्ञापन
दो पत्नियां के बीच घनचक्कर बना पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पति जब दूसरी पत्नी को ज्यादा समय देने लगा तो पहली पत्नी नाराज हो गई। बात इतनी बढ़ी कि वह दोनों बच्चों के साथ मायके चली गई। मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचने पर रविवार को काउंसलर ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर अगली तारीख दे दी गई है।
विज्ञापन


एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की युवती की शादी चार साल पहले ट्रांसयमुना क्षेत्र में हुई थी। पति प्राइवेट नौकरी करता है। दो बच्चे हैं। अब उसकी जिंदगी में दूसरी युवती आ गई है। पत्नी का आरोप है कि उसे शादी के दो साल बाद पता चला कि उसकी शादी से पहले पति के लिए खंदौली से रिश्ता आया था। पति की युवती से मुलाकात हुई थी। दोनों फोन पर बातें करते थे। किसी कारण से दोनों की शादी नहीं हो सकी। दोनों की अलग-अलग जगह शादी हो गई। एक दिन अचानक वह पति के संपर्क में फिर आ गई। फिर से दोनों बातें करने लगे। चोरी-छिपे कोर्ट मैरिज भी कर ली।

पहली पत्नी का कहना है कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए उन्होंने किराए के मकान में रखने के लिए पति से हां बोल दी। कुछ दिनों तक तो सब ठीक रहा। इसके बाद पति दूसरी पत्नी के साथ ज्यादा समय रहने लगा। रोक-टोक करने पर मारपीट करता। वहीं दूसरी पत्नी का कहना है कि शादी तीनों की मर्जी से हुई थी। अब पहली पत्नी झूठे आरोप लगा रही है। पति का कहना है कि वह दोनों को समय और घर खर्च के लिए रुपये बराबर देता है। कभी दोनों में से किसी को परेशानी होती है तो उसके साथ रुकना पड़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कासउंलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाने का काफी प्रयास किया गया। मगर बात नहीं बन सकी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें