फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: प्रेम विवाह के बाद अहसानों के बदले दोस्तों को सौंपी पत्नी, रातभर किया सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 29 Nov 2019 09:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश क जनपद एटा में पति और उसके तीन दोस्तों द्वारा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर जब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो बृहस्पतिवार को पीड़िता एसएसपी से मिली। कप्तान ने कोतवाली देहात पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। घटना बीते 15 अक्तूबर की है। 
विज्ञापन


थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को पढ़ाई के दौरान युवक से प्यार हो गया। इसी साल फरवरी में युवक से गाजियाबाद जाकर शादी कर ली। परिजनों ने विरोध किया तो दोनों ने कोर्ट की शरण ली और अदालत ने 28 फरवरी को दोनों को साथ रहने की इजाजत दे दी। 

आरोप है कि पिछले माह 15 अक्तूबर को महिला मिरहची थाने के एक गांव में पति के साथ उसकी रिश्तेदार के यहां गई थी। वहां पर पति के तीन दोस्त पहले से ही मौजूद थे। रात में पति और उसके तीनों दोस्तों ने जबरदस्ती उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

थाने में नहीं हुई सुनवाई

पीड़ित महिला किसी तरह उनके चंगुल से छूटी महिला मायके पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पिता ने कोतवाली देहात में तहरीर दी, जब वहां कोई सुनवाई नहीं हुई तो बृहस्पतिवार को पीड़िता एसएसपी कार्यालय पहुंची।

पति ने दी थी तेजाब पीने की धमकी

आरोप है कि महिला ने जब पति और उसके दोस्तों की हरकतों से पुलिस को अवगत कराने की बात कही तो पति ने कहा कि दोस्तों के उसके ऊपर काफी अहसान हैं। यदि वह पुलिस को जानकारी देगी तो वह तेजाब पी लेगा। 

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता मिलने आई थी। मामला गंभीर होने पर कोतवाली देहात पुलिस को तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें