उत्तर प्रदेश क जनपद एटा में पति और उसके तीन दोस्तों द्वारा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर जब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो बृहस्पतिवार को पीड़िता एसएसपी से मिली। कप्तान ने कोतवाली देहात पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। घटना बीते 15 अक्तूबर की है।
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को पढ़ाई के दौरान युवक से प्यार हो गया। इसी साल फरवरी में युवक से गाजियाबाद जाकर शादी कर ली। परिजनों ने विरोध किया तो दोनों ने कोर्ट की शरण ली और अदालत ने 28 फरवरी को दोनों को साथ रहने की इजाजत दे दी।
आरोप है कि पिछले माह 15 अक्तूबर को महिला मिरहची थाने के एक गांव में पति के साथ उसकी रिश्तेदार के यहां गई थी। वहां पर पति के तीन दोस्त पहले से ही मौजूद थे। रात में पति और उसके तीनों दोस्तों ने जबरदस्ती उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।