उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में प्रेम प्रसंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के बाद ससुराल आई दुल्हन अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। दुल्हन की जिद से घर में शादी की खुशियां काफूर हो गईं।
पति दुल्हन को मानने में जुट गया। ससुराल और मायके पक्ष के लोगों ने उसे खूब समझाया, लेकिन वो नहीं मानी। मामला थाने तक पहुंच गया। बाद में दोनों पक्षों ने थाने में उसके प्रेमी को बुलाया और दुल्हन को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया।
सुरीर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी 29 जून को आगरा के रामबाग निवासी युवती से हुई थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल तो आ गई, लेकिन उसने युवक को अपना पति मानने से इनकार कर दिया।