फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल से दुधमुंही बच्ची को लेकर भाग गया पति, पत्नी ने देवर को किया घर में बंद

Fri, 25 Oct 2019 06:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
मथुरा के वृंदावन में पति-पत्नी के झगड़े का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बांकेबिहारी पुलिस चौकी क्षेत्र के किशोरपुरा में पति-पत्नी के विवाद ने आठ दिन की दुधमुहीं बच्ची को उसकी मां से अलग कर दिया।
विज्ञापन

 
इस मामले में पत्नी के मायके पहुंचा पति जब अपनी दुधमुंही बच्ची को लेकर भाग गया तो गुस्साई पत्नी और घरवालों ने पति के साथ आए देवर (छोटे भाई) को पकड़कर घर में बंद कर लिया। महिला ने बताया कि बच्ची को ले गए पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। 

किशोरपुरा निवासी काजल की ससुराल हरियाणा के वल्लभगढ़ में है। काजल ने बताया कि कुछ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। आरोप है कि उसका पति शराब पीकर उसे अक्सर मारता पीटता था। ससुरालीजन भी उसके साथ मारपीट करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

17 अक्तूबर को दिया बच्ची को जन्म

गर्भवती होने के बाद भी उसके साथ मारपीट नहीं रुकी तो चार महीने पहले वो अपने मायके आ गई। मायके में ही उसने 17 अक्तूबर को एक बच्ची को जन्म दिया। काजल ने बताया कि बच्ची के जन्म के बाद उसके पति और देवर उसके मायके आए थे। यहां भी पति ने उसके साथ मारपीट की। घरवालों ने विरोध किया तो वो बच्ची को लेकर भाग गया। 

उधर, बच्ची को उठा ले जाने से गुस्साई काजल व उसके घरवालों ने पति के साथ आए देवर को घर में बंद कर लिया और मामले की शिकायत बांकेबिहारी पुलिस चौकी में मामले की शिकायत की है। बांकेबिहारी चौकी प्रभारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें