फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने अपने हाथों उजाड़ा मांग का सिंदूर, गला दबाकर पति को उतारा मौत के घाट

Fri, 15 Nov 2019 11:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मृतक पति सुनील, आरोपी पत्नी अंजली (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में झगड़े के दौरान महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। मृतक युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

 
मोहल्ला नई बस्ती निवासी सुनील (30) पुत्र सतीश चंद्र जाटव पत्नी अंजली और दो बच्चों के साथ आगरा में रहता था। तीन दिन पूर्व वो आगरा से फिरोजाबाद में नई बस्ती स्थित आवास पर आया था। बुधवार रात सुनील और अंजली के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। 

परिजनों के अनुसार विवाद में दोनों के बीच मारपीट हो गई। झगड़ा और चीखपुकार की आवाज सुनकर वो सुनील के कमरे की ओर गए। सुनील के कमरे के जंगले से देखा तो अंजली सुनील का गला दबाए बैठी थी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मृतक के पिता ने लगाया यह आरोप

परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोला, लेकिन इससे पहले ही सुनील की मौत हो चुकी थी। परिजनों की सूचना पर सीओ सिटी इंदुप्रभा सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

सुनील के पिता ने पुलिस को बताया कि अंजली के किसी दूसरे व्यक्ति से विवाहेत्तर संबंध हैं। एसएचओ दक्षिण ने बताया कि सुनील की हत्या के मामले में उसकी पत्नी अंजली के खिलाफ पिता की तहरीर पर हत्या करने का मामला दर्ज कर लिया है। 

चार वर्ष पूर्व हुई थी शादी 

सुनील कुमार की शादी बिहार निवासी अंजली से चार वर्ष पूर्व हुई थी। एक बेटा सोनू (चार) एवं चार माह की बेटी है। पुलिस के मुताबिक सुनील शराब पीने का आदी था। इसी वजह से पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें