फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूस में नशीली दवा मिलाकर पत्नी को पिलाई, अंतरंग वीडियो बनाकर सोशल साइट्स पर डाला

Fri, 30 Aug 2019 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
थाना ताजगंज क्षेत्र की महिला का पति ने अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद परिवार के व्हाट्स एप ग्रुप पर डाल दिया। परिवार के लोगों को पता चला तो पति घर से भाग निकला।
विज्ञापन


वीडियो को अपने दोस्तों को भी भेज दिया है। पीड़िता ने पति के खिलाफ थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।

ताजगंज क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसकी शादी को आठ साल हो चुके हैं। उनकी ढाई साल की बेटी है। आरोप है कि पति उत्पीड़न करता है। जुआ खेलने और शराब पीने का आदी है। इसका विरोध करने पर उससे मारपीट करता है। दोस्तों को घर लाकर उनसे संबंध बनाने का दबाव बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 अगस्त को महिला के सिर में दर्द हो रहा था। इस पर पति जूस ले आया। इसमें नशीला पदार्थ मिलाकर लाया। जूस पीने के बाद महिला को होश नहीं रहा। इस दौरान पति ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसे परिवार के व्हाट्स एप ग्रुप पर डाल दिया। परिजनों को पता चला तो वह आ गए। 

आरोपी पति घर से भाग निकला। महिला बेहोश मिली। इस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता ने सीओ सदर से शिकायत की। पति ने वीडियो अपने दोस्तों को भी भेज दिया है, जिससे यह वायरल हो गया। पीड़िता का कहना है कि पति की हरकत की वजह से वह आत्महत्या करने पर मजबूर हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें