फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर की तलाकशुदा महिला से दोस्ती, शादी का वादा कर किया दुष्कर्म

Fri, 30 Aug 2019 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
एक युवक ने फेसबुक पर तलाकशुदा महिला से दोस्ती करने के बाद उससे दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो शादी का वादा किया। युवक उसके घर पर भी आने लगा। अब वह शादी से इंकार कर रहा है। पीड़िता ने थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला क्षेत्र निवासी महिला नोएडा के एक अस्पताल में नर्स है। उसका पति से एक साल पहले तलाक  हो गया था। वह अस्पताल के पास ही किराये पर घर लेकर रहती है। 

महिला का आरोप है कि फेसबुक पर युवक ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। इस पर युवक से दोस्ती हो गई। वह फोन पर भी बात करने लगा। उसने खुद को फिरोजाबाद का रहने वाला बताया। वह मेरठ में एक विभाग में नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने एत्माद्दौला क्षेत्र में किराये पर कमरा ले लिया। जब भी वह घर आती, युवक भी अपने कमरे पर आता। उसके घर भी आना शुरू कर दिया। एक दिन उसे अपने कमरे पर बुलाकर दुष्कर्म किया। 

विरोध करने पर शादी का वादा करने लगा। कुछ दिन पहले शादी से मना कर दिया। इस पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी का कहना है कि विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें