पीड़िता के पिता ने ताजगंज थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस को बताया कि उन्होंने 16 दिसंबर 2021 को बेटी का निकाह किया था। शादी के कुछ दिन बाद ही बेटी का देवर अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर पति ने बेटी के आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 50 लाख रुपये की मांग करने लगा।
ये भी पढ़ेंं-
UP: चेहरे से प्राइवेट पार्ट तक... 12 बार मारा चाकू, हत्यारे के न कांपे हाथ; एटा के अनुज की हत्या की पूरी कहानी
अन्य ससुराल वाले भी अतिरिक्त दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहे थे। बेटी ने मायके में मां को सारी बात बताई। विरोध जताने पर बेटी को गला दबाकर मारने की कोशिश की गई। बाद में पिटाई कर तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया गया। ताजगंज थाना प्रभारी ने बताया कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।