बैठक में नहीं पहुंचे अफसर
राज्य महिला आयोग सदस्य ने जनसुनवाई से पहले महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं की समीक्षा की। दिव्यांग पेंशन की प्रगति पूछी, तो सभागार में दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी गैर हाजिर थे। सदस्य ने पूछा, क्या उन्हें सूचित नहीं किया गया। जवाब मिला, मैडम सूचना भेजी थी।
सदस्य ने कहा, फोन लगाकर पूछो कहां हैं। फोन लगाकर पूछा, तो जवाब मिला रास्ते में हूं आ रहा हूं। दोपहर 12.30 बजे तक अधिकारी नहीं पहुंचे। जिला कार्यक्रम, समाज कल्याण अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जाने की बात कह समीक्षा खत्म होने से पहले ही चले गए।
12 महीने में उत्पीड़न की 1536 शिकायतें
पुलिस क्षेत्राधिकारी ने समीक्षा के दौरान बताया कि 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2021 तक महिला उत्पीड़न की 1536 शिकायतें आई, जिनमें से 1026 का निस्तारण किया है। 510 शिकायतों की जांच लंबित है।