फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर पकड़ पत्नी रोई-गिड़गिड़ाई, नहीं पसीजा पति का दिल, बोला- नहीं रखूंगा साथ

Mon, 10 Sep 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
काउंसलिंग के दौरान पति के पैर पकड़ गिड़गिड़ाती पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में दो बच्चों को साथ लेकर काउंसलिंग में आई महिला से जब पति ने समझौता करने से इंकार कर दिया तो वो फूट-फूट कर रोने लगी। उसने पति के पति के पैर पकड़ लिए। गिड़गिड़ाई। बच्चों का वास्ता दिया, लेकिन पति समझौते को राजी नहीं हुआ।
विज्ञापन


मामला खंदारी की रहने वाली महिला का था। महिला की शादी 2005 में हुई। दो बच्चे हैं। महिला ने काउंसलर को बताया कि पति ने शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया। लंबे समय तक ससुरालियों का दुर्व्यवहार सहन किया। 

इसके बाद एक दिन गुस्से में पति से झगड़ा करके महिला बच्चों को लेकर अपने भाई के पास चली गई। थोड़े समय के बाद ही गलती का अहसास होने पर जब पति से मांफी मांगी, तो उसने साथ रखने से मना कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने लगाए ये आरोप

वहीं पति ने काउंसलर को बताया कि पत्नी के लिए पूरे परिवार से नाता तोड़ा। उसका साथ निभाने की पूरी कोशिश की, लेकिन पत्नी के व्यवहार नहीं बदला। वह ऐसी पत्नी के साथ रहना नहीं चाहता। पति के समझौते से इंकार करने पर पत्नी ने काउंसलर के सामने रोना शुरू कर दिया। 

पति के पैर पकड़ लिए। हाथ जोड़कर पत्नी गिड़गिड़ाती रही, लेकिन पति का दिल नहीं पसीजा। मां को रोता देख बच्चे भी रोने लगे। तभी पति केंद्र से उठकर जाने लगा। इस पर पत्नी ने उसका पैर पकड़ लिया और साथ जाने की जिद करने लगी। बच्चों ने भी पिता का हाथ पकड़ा। 

कई घंटों के बाद भी पति समझौते को राजी नहीं हुआ। अगली तारीख लेकर केंद्र से चला गया। केंद्र प्रभारी अलका सिंह ने बताया कि पति के जाने के बाद पुलिस ने ससुरालियों को बुलाया और महिला को उनके साथ ससुराल भेजा। फाइल को बंद कर दिया गया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें