फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत योजना के बाद भी 'प्यासे' हैं हजारों लोग, कनेक्शन तो मिला, पानी नहीं

Mon, 10 Sep 2018 09:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
कासगंज शहर की आधा दर्जन बस्तियों में पेयजल व्यवस्था के लिए शुरू की गई अमृत योजना के बाद भी लोग पानी को तरस रहे हैं। लोगों को आज भी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा। लोग पेयजल के लिए परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने शहर के लिए 9.20 करोड़ की लागत से अमृत योजना की सौगात दी। इस योजना के तहत नगर की जिन बस्तियों में पेयजल की व्यवस्था नहीं था, उनमें पाइप लाइन बिछाकर पेयजल की सप्लाई देने की व्यवस्था की गई। 

योजना के तहत लोगों को नि:शुल्क कनेक्शन दिए गए। जल निगम ने योजना के तहत शहर की भूतेश्वर कॉलोनी, गंगेश्वर कॉलोनी, पाल नगर, कुशवाह नगर सहित अन्य नई बस्तियों में पाइप लाइन बिछाने के बाद 1505 परिवारों के कनेक्शन जोड़ दिए, लेकिन समस्या का निदान नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई घरों को नहीं मिल रहा पानी

घरों में पानी की सप्लाई न पहुंचने पर लोगों ने पालिका से शिकायत की। पालिका ने तीन टीम बनाकर कनेक्शनों की जांच के निर्देश दिए। पालिका की टीमें घर-घर जाकर पानी की सप्लाई न मिलने की सत्यता की जांच कर रही हैं। 

जांच में अधिकांश घरों में पानी की सप्लाई न मिलने की शिकायत सही पाई जा रही है। लवकुश नगर निवासी चंद्रपाल का कहना है कि कनेक्शन के लिए घरों में जो पाइप लाइन बिछाई गई है उसकी गुणवत्ता खराब है। गंगेश्वर कॉलोनी निवासी जावित्री ने बताया कि उनके घर में पानी की सप्लाई नहीं मिल रही। 

जलकल विभाग के सुपरवाइजर रोहन सिंह ने बताया कि अमृत योजना के तहत वे 500 कनेक्शन की जांच कर रहे हैं। अभी तक 300 से अधिक कनेक्शन की जांच की जा चुकी है। जिसमें अधिकतर कनेक्शन में पानी की सप्लाई न मिलने की शिकायत मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें