आगरा में प्रेम विवाह के बाद पति पत्नी को छोड़कर चला गया। महिला अपने एक बच्चे के साथ रह रही थी। मगर ठीक से खाना नहीं मिलने की वजह से बीमार हो गई। उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार को उसे पिता लेने आ गए। वह उनके सामने फूट-फूटकर रोने लगी।
मंगलवार को कैंट स्टेशन के बाहर एक महिला बीमारी की हालत में पड़ी थी। उसके साथ एक बच्चा भी था। एक व्यक्ति ने महिला को देखकर सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस को सूचना दी थी। नरेश पारस ने पुलिस को ट्वीट किया था। इसके बाद पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
नरेश पारस के मुताबिक, महिला ने काउंसिलिंग में अपना पता शिकोहाबाद का बताया। महिला अल्पसंख्यक समुदाय से है। पांच साल पहले उसके प्रेम संबंध गैर समुदाय के युवक से हो गए थे। उन्होंने प्रेमी से शादी कर ली। परिवार शादी के खिलाफ थे। आगरा में आकर रहने लगी।