फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: प्रेम विवाह के बाद पति ने छोड़ा, फुटपाथ पर इस हाल में मिली महिला, पिता के सामने फूट-फूटकर रोई

Fri, 02 Jul 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

अल्पसंख्यक समुदाय की महिला ने दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम विवाह किया था। उसके दो बच्चे हैं। आठ महीने पहले पति पत्नी और बच्चों को छोड़कर चला गया।  
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में प्रेम विवाह के बाद पति पत्नी को छोड़कर चला गया। महिला अपने एक बच्चे के साथ रह रही थी। मगर ठीक से खाना नहीं मिलने की वजह से बीमार हो गई। उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार को उसे पिता लेने आ गए। वह उनके सामने फूट-फूटकर रोने लगी।

विज्ञापन


मंगलवार को कैंट स्टेशन के बाहर एक महिला बीमारी की हालत में पड़ी थी। उसके साथ एक बच्चा भी था। एक व्यक्ति ने महिला को देखकर सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस को सूचना दी थी। नरेश पारस ने पुलिस को ट्वीट किया था। इसके बाद पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। 

नरेश पारस के मुताबिक, महिला ने काउंसिलिंग में अपना पता शिकोहाबाद का बताया। महिला अल्पसंख्यक समुदाय से है। पांच साल पहले उसके प्रेम संबंध गैर समुदाय के युवक से हो गए थे। उन्होंने प्रेमी से शादी कर ली। परिवार शादी के खिलाफ थे। आगरा में आकर रहने लगी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आठ महीने पहले पति छोड़कर चला गया
पति आए दिन मारपीट करता था। दो बच्चे हो गए। पति से परेशान होकर ढाई साल के बच्चे को मायके में रखने लगी। आठ महीने पहले पति उसे छोड़कर चला गया। वह अपने छोटे बच्चे के साथ रह रही थी। एक ढाबे पर काम करने लगी। मगर वो भी बंद हो गया। 

इस कारण महिला को काम मिलना बंद हो गया। उसके सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया। महिला फुटपाथ पर रह रही थी। इस दौरान वह बीमार हो गए। गुरुवार को महिला के पिता आ गए। इस पर वो रोने लगी। पिता अब बेटी को साथ रखना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें