फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। विवाहेतर संबंधों में बाधक बनने पर सिक्योरिटी गार्ड संजय शर्मा की हत्या करके शव को बीएसए नाले में फेंक दिया गया था। पत्नी ने प्रेमी के संग मिलकर पति को मौत के घाट उतारा था। उससे पहले शराब भी पिलाई गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी और प्रेमी को पकड़कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने गला घोंटने में प्रयोग में लाए गए गमछे को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

दो जुलाई को बीएसए कॉलेज के पास नाले में शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया था। पत्नी पिंकी और भाई सोनू ने मृतक की शनाख्त संजय शर्मा (42) पुत्र राजेंद्र शर्मा निवासी सौंख पचावर (महावन) के रूप में की, जो कि फिलहाल परिजनों के संग महोली रोड आशापुरी कालोनी में किराए पर रह रहा था।
कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी और उसके आशिक को पकड़कर हत्या का खुलासा कर दिया। एसपी क्राइम अशोक मीणा ने बताया कि कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह और कृष्णानगर चौकी प्रभारी प्रेम नारायण शर्मा ने पत्नी पिंकी और उसके प्रेमी योगेश पुत्र हजारी लाल निवासी गांव पचावर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी राकेश कुमार ने बताया कि अवैध संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी से प्रेमी संग मिलकर गमछे से गला घोंटकर हत्या की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें