फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहेतर संबंध के शक में पत्नी की हत्या के बाद शव से 'दरिंदगी', आरोपी पति ने कबूली वारदात

Mon, 10 Feb 2020 12:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा जिले में एक युवक ने विवाहेतर संबंध होने के शक में अपनी पत्नी के साथ हैवानियत की हद पार कर दी। उसने पहले पत्नी की हत्या की। इसके बाद उसके शव के साथ दरिंदगी की। आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने सोमवार को इस वारदात का खुलासा किया। 
विज्ञापन


कोतवाली सुरीर क्षेत्र में तीन जनवरी को सुल्तानपुर नाले के पास एक महिला का शव मिला था। इस मामले में मृतका के मायका पक्ष ने पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस ने रविवार को ब्रजनगरिया बंबे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ में आरोपी ने जो सच उगला, उसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस के अनुसार आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे से संबंध है। इसी के चलते उसने अपनी पत्नी का मुंह और नाक हत्या कर दी। इसके बाद सुल्तानपुर नाले के पास उसे फेंक कर भाग गया था। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सीओ मांट आलोक दुबे ने बताया कि हत्यारोपी ने पूछताछ में उसने बताया कि नाक और मुंह दबाकर पत्नी की हत्या की थी। इसके बाद शव से दरिंदगी भी की थी। हत्यारोपी पति से मोबाइल, मंगलसूत्र और अंगूठी बरामद की गई है, जो हत्या के बाद लेकर भाग गया था।
 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें