बरौली अहीर। थाना बमरौली कटारा क्षेत्र में बुधवार को पत्नी से फोन पर कहासुनी होने पर पति ने यमुना में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों एवं स्कार्ट टीम के माध्यम से तलाश कराया। मगर सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी ने बताया कि काफी तलाश के बाद राहुल का पता नहीं चला। अंधेरा होने की वजह से अभियान को रोक दिया गया है। बृहस्पतिवार को पुनः तलाश कराया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक, कृष्णा विहार कालोनी देवरी रोड़ थाना सदर निवासी राहुल वर्मा (25), अपने दोस्त जगबीर सिंह के साथ मोटरसाइकिल से रिंग रोड स्थित यमुना पुल पर सेल्फी बनाने के लिए आए थे। इस दौरान राहुल की पत्नी हेमलता का फोन जगबीर के फोन पर आ गया। दोनों में फोन पर ही कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर राहुल ने पुल से छलांग लगा दी। राहुल के दोस्त जगबीर ने फोन से पुलिस को सूचना दी। संवाद