फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: थाने में पिटाई मामले में मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना किरावली में किसान राजू शर्मा का उल्टा टांगकर पिटाई कर पैर तोड़ने के मामले में उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग ने पुलिस आयुक्त से रिपोर्ट मांगी है। इस संबंध में मानवाधिकार कार्यकर्ता नरेश पारस ने शिकायत की थी। इसका संज्ञान लिया गया है। मामले के अनुसार, थाना किरावली पुलिस हत्या के मामले में विवेचना कर रही थी। पुलिस ने राजू शर्मा को पकड़ा था। आरोप है कि थाने में पिटाई लगाई। उल्टा टांगकर पीटा गया। इसमें उनके दोनों पैरों की हड्डी टूट गईं। मानवाधिकार कार्यकर्ता नरेश पारस ने बताया कि मानवाधिकार आयोग ने पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी किया है। 18 फरवरी से पहले रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें