एक युवती ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में महिला थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि हनीमून के दौरान पति ने खुद को समलैंगिक बताया। गंभीर बीमारी से ग्रसित होने की जानकारी दी। उसकी जान लेने की कोशिश की।
कोतवाली क्षेत्र की युवती ने बताया कि उसकी शादी मई 2019 को अलीगढ़ रोड, हाथरस निवासी चिकित्सक युवक से हुई थी। शादी में 30 लाख रुपये खर्च किए थे। इससे ससुराली खुश नहीं थे लगातार ताने मारते थे। शादी के दो दिन बाद पति कुल्लू मनाली हनीमून पर ले गया। यहां एक रिसॉर्ट में ठहराया। इस दौरान मारपीट की गई। घूमने के दौरान पहाड़ से गिराने की कोशिश की लेकिन वह बच गई, होटल में आने पर भी धमकियां दीं।
ये भी पढ़ें- Hathras Case: विधि विज्ञान प्रयोगशाला की फोरेंसिक जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं- एडीजी अजय आनंद
इस दौरान पति ने बताया कि वह समलैंगिक है। इसका विरोध करने पर मारपीट की, मोबाइल तोड़ दिया। गला दबाने की कोशिश की। होटल कर्मचारियों ने उसको बचाया। सूचना पर मनाली पुलिस भी आ गई और पति से भी बात की। ससुराल आने के बाद वह मायके चली गई।