फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी की तलाश में पति...जिस पर शक था, उसका दोस्तों साथ मिलकर किया अपहरण; मंसूबे न हुए कामयाब

Mon, 30 Sep 2024 10:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

रामबाग पुलिस चौकी से पार्किंग कर्मचारी का अपहरण जिस व्यक्ति ने दोस्तों के साथ मिलकर किया था, उसे पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी ने बताया कि वो पार्किंग कर्मचारी से पत्नी का पता निकलवाना चाहता था, इसी वजह से पूछताछ के लिए उसका अपहरण किया। 
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के रामबाग पुलिस चाैकी के समीप से पार्किंग कर्मी का अपहरण एक आरोपी ने अपनी पत्नी को ले जाने के शक में किया था। वह उसे सबक सिखाना चाहता था। पर, पुलिस की घेराबंदी होने से छोड़कर भाग गए। पुलिस ने 5 आरोपियों को देर रात गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन


एत्माद्दाैला क्षेत्र के राजा खान का शनिवार को अपहरण किया गया था। उन्हें बजरंग दल लिखी कार में सवार पांच युवक उठा ले गए थे। वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई तो टूंडला थाना के पास छोड़कर भागना पड़ा। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि आरोपी जाबर की पत्नी आठ महीने पहले घर से चली गई थी। उसने राजा के खिलाफ थाना एत्मादपुर में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने पत्नी को तलाश लिया। उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए। महिला ने पति के खिलाफ ही बयान दिए।

पुलिस ने बयान के बाद जाबर की पत्नी को उसकी मर्जी से जाने दिया। जाबर को शक था कि उसे राजा ने दिल्ली में छिपा दिया है। इस पर वो उसे कार से उठाकर ले गए थे। उससे पत्नी के बारे में पूछना चाहते थे। पुलिस ने फिरोजाबाद निवासी जितेंद्र कुमार जैन, यश वैश उर्फ मयंक ठाकुर, सुरजीत सिंह, एत्मादपुर निवासी राजीव सिंह और जाबर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


दावा: नहीं हैं बजरंग दल कार्यकर्ता
आरोपियों की कार पर बजरंग दल लिखा था। पदाधिकारियों ने आरोपियों को संगठन से जुड़े न होने की दलील दी। कहा कि कार्यकर्ताओं को कार पर किसी तरह से संगठन का नाम लिखने की मनाही है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें