हाईवे स्थित गांव बाईंपुर निवासी महेश यादव (60) का गांव में ही बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार था। पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात महेश का पत्नी सावित्री देवी (52) से विवाद हो गया। परिजन ने दोनों को समझाकर शांत करा दिया।
देर रात सावित्री बिना किसी को बताए घर से निकल गईं। पदम प्राइड के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी। रविवार तड़के पुलिस ने परिजन को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पत्नी की खुदकुशी से महेश यादव आहत हो गए। सुबह करीब 10 बजे सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र में उन्होंने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। इससे पूरा परिवार सदमे में है। महेश के तीन बेटों में बड़ा अरुनेश इवेंट का काम करता है। छोटे बेटे रानू और रजत जूता फैक्टरी में काम करते हैं। अरुनेश और रानू विवाहित हैं। उधर, बाईंपुर में दोनों की मौत से हर कोई शोक में है।