फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसके लिए महिला ने घर बार छोड़ा दिया, उसी पति ने उसके साथ किया ऐसा

Wed, 17 Jan 2018 10:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
आशा ज्योति लाइन
विज्ञापन
आगरा में 13 साल पहले परिवार और अपनों के खिलाफ खड़े होकर जिससे शादी रचाई, उसने दूसरी युवती के चक्कर में उसे ही प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। हालत ऐसी कर दी युवती को दूसरों के घर बर्तन मांज कर बच्चों का पेट पालना पड़ा। 
विज्ञापन


मंगलवार को लेडी लॉयल स्थित आशा ज्योति केंद्र में देहली गेट निवासी युवती का मामला पहुंचा। महिला ने काउंसलर्स को बताया कि 13 साल पहले युवक से उसकी लव मैरिज हुई थी। 

सहजातीय विवाह के चलते पूरे परिवार ने उससे मुंह मोड़ लिया। उसके दो बच्चे हैं। पति मेडिकल स्टोर पर काम करता है। उसने बताया कि कुछ सालों से धीरे-धीरे युवक के व्यवहार में बदलाव आने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलाव इतना बढ़ गया कि उसने मारने पीटने के साथ घर खर्च के रुपये भी देना बंद कर दिए। बच्चों को रोटी खिलाने के लिए वह पिछले तीन माह से घरों में बर्तन मांजने का काम करने पर मजबूर हो गई। 

181 की सहायता से पूर्व उसने समाजसेवी प्रतिमा भार्गव को आपबीती बताई। उनके माध्यम से जानकारी लगी कि पति का किसी और युवती से संबंध है। 

युवती विधवा होने की वजह से उसको शादी करने का झांसा देकर फंसा रहीं थी। युवक और दूसरी महिला ने भी अपने इस रिश्ते को काउंसलर्स के सामने ने बताया। समझाने पर युवक और युवती का समझौता हो गया। दूसरी महिला ने युवक से संबंध नहीं रहने की बात कही। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें