पहले देवर ने जुर्म ढहाया अब पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता जब थाने अपनी फरियाद लेकर पहुंची। मगर पुलिस तीन तलाक का मामला नहीं मान रही है। पुलिस पीड़िता की ओर से पहले कराई गई रिपोर्ट का हवाला दे रही है।
थाना अवागढ़ के निवासी महिला ने आरोप लगाए कि शौहर निवासी पीर खार थाना एत्मादौला आगरा ने बुधवार को फोन पर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2018 में देवर तालिब खां ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। इसको लेकर पति और ससुरालीजन परेशान करते चले आ रहे हैं।
पीड़िता का कहना है कि वह लंबे समय से अपने पिता के साथ दिल्ली में रह रही है। पति की ओर से फोन पर तीन तलाक देने के बाद वह थाने पहुंचे और पति के खिलाफ तहरीर दी गई।हालांकि पुलिस ने पीड़िता की एफआईआर दर्ज नहीं की है। पुलिस पुराने मामले से घटना को जोड़कर तीन तलाक की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।