फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 12 साल बाद दूसरी पत्नी के लिए 'पहली' को दिया तीन तलाक

Fri, 27 Dec 2019 04:44 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पति ने अपनी ससुराल पहुंच कर पहली पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति व दूसरी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


रानी पुत्री शमीम अख्तर निवासी सुजावलपुर गंजडुंडवारा की शादी 12 वर्ष पूर्व इसरार अहमद पुत्र बाबू खां निवासी बसई सहावर के साथ हुई। शादी के बाद उनके कोई बच्चा नहीं हुआ। बच्चा न होने पर ससुरालीजन बांझ आदि का उलहना देकर उसका उत्पीड़न करने लगे। इसके बाद इसरार ने दो वर्ष पूर्व नेहा पुत्री नौशाद से दूसरी शादी कर ली, लेकिन इसरार व नेहा के भी कोई संतान नहीं हुई।

जब रानी ने यह बात की तो पति इसरार, नेहा व उसके बहनोई महबूब ने 22 दिसंबर को महिला की मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला अपने मायके आ गई। इसके बाद पति अपनी दूसरी पत्नी के साथ सुजावलपुर पहुंच गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

जब दरवाजे पर आवाज सुनकर रानी गेट खोलने के लिए आई तो दूसरी पत्नी के कहने पर उसने पहली पत्नी को तीन तलाक दे दिया और वहां से चले गए। महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पुलिस को आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति व दूसरी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें