फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिताः कार में खींचकर ले जा रहे थे शोहदे, युवती ने दिखाया साहस किया इस तरह सामना

Fri, 27 Dec 2019 01:11 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में एक युवती को घर के पास तीन युवकों ने कार में खींचकर ले जाने की कोशिश की। इस पर युवती युवक से भिड़ गई और उनके थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। शोर भी मचा दिया। यह देखकर उसके साथी बचाने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन


लेकिन शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। यह देखकर कार से उतरकर दो युवक भाग गए, जबकि एक को पकड़ लिया गया। लोगों की मदद से आरोपी को युवती ने पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली युवती बोदला में एक कंपनी के ऑफिस में काम करती है। बुधवार शाम को वह पैदल घर जा रही थी। रास्ते में कार में सवार तीन युवकों ने उसे रोका और एक युवक युवती का हाथ पकड़कर कार में खींचने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन

विरोध पर गालीगलौज और अश्लील हरकत की। युवती के एक हाथ में प्लास्टर चढ़ा हुआ था। इसके बावजूद युवती ने दूसरे हाथ से युवक के गाल पर थप्पड़ मारने शुरू कर दिए और उसको पकड़ लिया। उसके साथी बचाने लगे, लेकिन युवती ने उसको नहीं छोड़ा।

शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। इस पर युवक के साथी कार से उतरकर भाग गए। युवती ने लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पीड़ित युवती की तहरीर पर गालीगलौज, अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी विजय विहार कालोनी निवासी छोटू उर्फ नरेंद्र है। वहीं उसके फरार साथी रामजीत नगर निवासी कन्हैया और सोनू धाकड़ हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन

व्हाट्स एप पर धमकी भरे मेसेज
युवती के पिता की मौत हो चुकी है। मां किसी तरह काम करके गुजारा कर रही है। युवती भी नौकरी करती है। उसने साहस दिखाते हुए शोहदे को खुद ही पकड़ा था। भागे हुए आरोपी पीड़ित युवती को धमका रहे हैं। समझौते का दबाव बनाया जा रहा है।

युवती के व्हाट्सएप नंबर पर भी मेसेज भेजे हैं। इसमें देख लेने की धमकी दे रहे हैं। इससे युवती और उसकी मां दहशत में है। उन्होंने पुलिस सुरक्षा की मांग की है। बृहस्पतिवार को एसएसपी आफिस में प्रार्थनापत्र भी दिया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें