आगरा के थाना हरीपर्वत में महिला ने पति व अन्य पर मनपसंद कार नहीं मिलने और मारपीट का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। पति ने तीन बार तलाक बोल दिया।
विज्ञापन
दर्ज केस के अनुसार 9 फरवरी को महिला का निकाह हरीपर्वत थाना क्षेत्र के बजीरपुरा निवासी कामरान के साथ हुआ था। शादी में मनपसंद कार न मिलने पर पति व अन्य ससुराल वाले परेशान कर उत्पीड़न कर नौकरानी जैसा व्यवहार करने लगे। जेठ अश्लील इशारे करता। 21 अगस्त रात 11 बजे पति पर फोन पर आया।