सेल्फी पर हुई तकरार, काउंसिलिंग से हुई सुलह
छोटी-छोटी बातों से शुरू हुई अनबन दांपत्य जीवन में दरार डाल रही है। संबंध इतने बिगड़ जाते हैं कि मामला परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच जाता है। रविवार को ऐसे ही एक मामले में सुलह हुई। पत्नी का कहना था कि पति उसके साथ सेल्फी नहीं लेता। एक महीने से दोनों की काउंसिलिंग चल रही थी।
रविवार को काउंसिलिंग में पत्नी फिर बोली कि पति उसके प्यार को समझता नहीं है। डीपी पर लगाने के लिए साथ में एक सेल्फी की भी कहूं तो नहीं मानता। इस पर पति ने कहा कि अब वह रोज साथ में सेल्फी लेगा। दोनों मुस्कराए और बात बन गई। साथ में घर गए।