फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी के सोते समय पति ने किया ऐसा घिनौना काम...बर्बाद हो गई जिंदगी, एक साल पहले हुई है शादी

Mon, 03 Feb 2025 02:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

शादी के कुछ दिनों बाद ही पति व्यापार करने के नाम पत्नी से दहेज में 10 लाख रुपयों की मांग करने लगा। विरोध करने पर मारपीट कर अश्लील फोटो खींच लिए। दहेज न मिलने पर पति ने पत्नी के अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिए।
 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : ai generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एक विवाहिता ने पति पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि पति ने सोते समय उसकी गंदी तस्वीरें मोबाइल से खींच लीं। इसके बाद मायके वालों से 10 लाख रुपये लेने का दबाव बनाने लगा। रुपये न लाने पर अश्लील फोटो को वायरल कर दिया। ये तस्वीरें देख पीड़िता के होश उड़ गए। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

शादी को हुआ है एक साल
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि एक मई 2023 को उसकी शादी सदर थाना क्षेत्र में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद तक को सबकुछ ठीकठाक चला, लेकिन उसके बाद पति ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। पति को नया व्यापार शुरू करना था। इसलिए वो मायके वालों से 10 लाख रुपये लाने के लिए दबाव बनाने लगा। उसने मायके वालों की हालत का हवाला देते हुए ये तक कहा कि वे इतना पैसा नहीं दे पाएंगे, लेकिन वो नहीं माना। 

 

सोते समय खींच लीं अश्लील तस्वीरें
पीड़िता ने बताया कि जब किसी भी तरह पति का जोर नहीं चला, तो ब्लैकमेल करने लिए पति ने बेशर्मी की हदें पार कर दीं। पति ने उसकी अश्लील तस्वीरें खींच लीं। इसके बाद इन फोटो को वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने बताया कि पति 10 लाख रुपये के लिए इतनी नीच हरकत कर सकता है, उसे भरोसा नहीं था। 

फोटो कर दिए वायरल
पीड़िता ने बताया कि पति ने उसके अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिए। जब उसने ये तस्वीरें देखीं तो होश उड़ गए। इतना ही नहीं सास-ससुर और देवर ने भी पति का ही साथ दिया। पीड़िता ने मामले की जानकारी मायके वालों को दी। 

 
विज्ञापन

पुलिस को सुनाई आपबीती
पीड़िता ने मामले में महिला थाने में शिकायत की। अपने साथ हुई पूरी घटना बयां की। पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर लिया गया। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम शर्मा ने बताया कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें