फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े के बाद पत्नी गई मायके, पति ने उठाया ऐसा कदम कि परिवार में मच गया कोहराम

Sun, 22 Dec 2019 04:11 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
मैनपुरी के राजा का बाग मोहल्ले में युवक ने पत्नी के मायके चले जाने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह युवक का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: फिरोजाबाद: बवाल के बाद तीसरे दिन तनावपूर्ण हालात, देर रात मिश्रित आबादी के मोहल्लों में नारेबाजी

कोतवाली क्षेत्र के राजा का बाग गली नंबर चार निवासी 29 वर्षीय सुरजीत सिंह उर्फ बॉबी ई-रिक्शा चलाता था। काफी समय से वह शराब पीने का आदी हो चुका था। बताते हैं कि इसी आदत की वजह को लेकर शनिवार को पत्नी ममता से झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद पत्नी ने फोन कर पिता को बुला लिया और उनके साथ मायके चली गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: यूपी: उपद्रवियों की गोली से बाल-बाल बचा जवान, बुलेटप्रूफ जैकेट ने नहीं, पर्स ने बचाई जान

परिजनों के अनुसार पत्नी के मायके चले जाने के बाद रविवार की सुबह करीब 6:30 बजे सुरजीत ने कमरे में ही पंखे के कुंदे में फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। जब परिजनों ने जंगले से देखा तो होश उड़ गए।
 
विज्ञापन

आनन फानन में दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारने के बाद जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें