उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पत्नी को वीडियो कॉल कर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
पत्नी ने घर आने से मना कर दिया था। जिससे गुस्साए पति ने फांसी लगा ली। बदहवास पत्नी मायके से ससुराल पहुंची, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव खरपरी निवासी नीलेश श्रीवास्तव की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व कानपुर महानगर के गांव रूरा निवासी गुड्डी के साथ हुई थी। नीलेश के एक पुत्र और एक पुत्री थी। कुछ समय पूर्व पत्नी मायके चली गई थी।