फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलह बनी काल: पत्नी की गोली मारकर हत्या के बाद पति ने की खुदकुशी

Wed, 27 Nov 2019 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
संजय और उसकी पत्नी सुमन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा जिले के थाना शमसाबाद क्षेत्र में आपसी कलह पति-पत्नी के लिए काल बन गई। गांव गढ़ी जहान सिंह में मंगलवार शाम करीब सात बजे मजदूर संजय (33) ने पत्नी सुमन (30) की तमंचे से सिर में गोली मारकर हत्या के बाद खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन


इसके बाद उसने खुद को भी कनपटी पर गोली मारी। सुमन चाहती थी कि संजय उसे लेकर नोएडा में उसके मां-बाप के साथ रहे। संजय को यह मंजूर नहीं था। इसी पर झगड़ा था। दोनों में दोपहर में भी काफी देर तक कहासुनी हुई थी।

संजय और सुमन की शादी 10 वर्ष पूर्व हुई थी। सुमन का मायका राजस्थान के धौलपुर में है लेकिन परिवारीजन काफी समय से परिवार नोएडा में रहकर सिलाई का काम करते है। उन्होंने संजय और सुमन को दो महीने पहले नोएडा बुलाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दोनों सिलाई का काम सीख रहे थे लेकिन संजय को ससुराल में रहना मंजूर नहीं था। वो चार दिन बाद ही घर लौट आया था। तब उनमें झगड़ा हुआ था। वो यहां रहकर मजदूरी कर रहा था। मंगलवार को सुमन को भी ले आया। 

दोपहर को हुए झगड़े के बाद शाम को घर से दो गोलियां चलने की आवाज आई। सुमन की बहिन प्रीति छत पर गई, तो दोनों के शव खून से लथपथ कमरे में पड़े थे। प्रीति की शादी संजय के छोटे भाई शिव सिंह से हुई है। 

सूचना पर पुलिस पहुंच गई। थाना प्रभारी ने बताया कि वारदात का कारण दंपती के बीच कलह है। मौके पर तमंचा और एक खोखा पड़ा मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

'मेरे मम्मी, पापा को क्या हो गया'

जिस समय वारदात हुई, संजय और सोनिया के बच्चे विपिन (8) और मन्नू (5) घर के बाहर खेल रहे थे। लोगों की भीड़ जुटने लगी तो दोनों अंदर गए। विपिन यही सवाल किए जा रहा था कि मम्मी, पापा को क्या हो गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें