फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिद में उजड़ गया सुहाग: मायके में रह रही महिला को मिली ऐसी खबर, उड़ गए होश...पति से आखिरी बार बात भी न कर सकी

Sun, 28 Apr 2024 04:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पत्नी की जिद की वजह से उसका सुहाग उजड़ गया। वो मायके में रह रही थी, तभी पति की मौत की खबर मिली। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  
 
विज्ञापन
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र की नितिन विहार कॉलोनी में एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। बताया गया है कि पत्नी जिद पर अड़ी थी कि वो मायके से वापस नहीं आएगी। इसी बात को लेकर पति परेशान रहता था। घरवालों ने कमरे में उसे अचेत अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


देवराज उर्फ डीएम (22) पुत्र राजेंद्र सिंह जाटव पेंटर था। वह कामकाज के सिलसिले में काफी समय पहले मथुरा आया था। बाद में नितिन विहार कॉलोनी, गिरधर नगर, हाईवे में मकान भी बनवा लिया। आगरा के कागारौल से अपने पिता-मां को भी यहीं ले आया था। इंस्पेक्टर थाना हाईवे उमेश चंद त्रिपाठी के अनुसार शनिवार शाम को काम कर वापस घर लौटने के बाद देवराज अपने कमरे में जाकर सो गया। रविवार सुबह उसके कमरे का दरवाजा देर तक नहीं खुला। इस पर परिवार वालों ने उसे आवाज दी। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न आने पर गेट तोड़ा गया।

देवराज अचेत हालत में बेड पर पड़ा था। परिवार वाले अस्पताल ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिवार वालों से पूछताछ की तो सामने आया कि चार साल पहले उसकी शादी आगरा के टेढ़ी बगिया इलाके की रहने वाली युवती से हुई थी। शादी के बाद कोई बच्चा नहीं हुआ। इधर, घर में क्लेश बढ़ने के चलते वह मायके चली गई। अब वह वापस नहीं आ रही थी। इसी बात से आहत देवराज ने जान दे दी। पुलिस ने देवराज के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें