फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: पत्नी मायके से नहीं आई तो पति ने उठा लिया आत्मघाती कदम, फंदे से लटककर दी जान

Wed, 22 Jun 2022 03:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी मायके गई थी। बुलाने पर भी वापस नहीं आई, जिससे युवक ने जान दे दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में पत्नी के मायके से ना आने पर युवक फंदे से लटक गया। परिजन उसको उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।

विज्ञापन


रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला आसफाबाद मठ मंदिर वाली गली निवासी इकबाल का निकाह करीब चार साल पहले हाथरस के सादाबाद निवासी युवती के साथ हुआ था। इकबाल के दो साल का बेटा है। इकबाल कारखाने में काम करता था। दो माह पूर्व पत्नी मायके गई थी। उसे बुलाने के लिए दो बार इकबाल ससुराल गया, लेकिन पत्नी से आने से मना कर दिया। 

सास के कहने पर भी नहीं आई बहू 

मंगलवार को इकबाल की मां भी बहू को बुलाने के लिए गई थी, लेकिन उसने आने से मना कर दिया। इससे आहत होकर युवक ने बुधवार दोपहर घर के कमरे में फंदे से लटक गया। युवक को फंदे पर लटका देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। 

परिजन उसको उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर पर रसूलपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह का कहना है कि युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें