फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दो बच्चों का बाप घर ले आया सौतन, पहली पत्नी ने फिर किया ऐसा कारनामा...पति के उड़े होश; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 01 Jul 2024 03:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

दो बच्चों के बाप को शर्म न आई। वो पहली पत्नी के होते हुए दूसरी पत्नी को घर ले आया। विरोध करने पर पहली पत्नी को घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता ने भी हार नहीं मानी और पुलिस से शिकायत करने थाने जा पहुंची। विवाहिता के इस कदम से पति और ससुराल वालों के होश उड़े हुए हैं। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना बिछवां में रविवार की दोपहर एक महिला अपने दो बच्चों के साथ थाने पहुंची। रोते हुए बताया कि पति ने उसको घर से निकाल दिया है। दूसरी औरत को घर में ले आया है। शिकायत करने पर ससुराल के लोग पति को समझाने की बजाए उसको ही धमका रहे हैं।
विज्ञापन


 

रविवार को कन्नौज जनपद के गांव अतरौली की रहने वाली ज्योति पुत्री यशपाल सिंह थाने पहुंची। पुलिस को बताया कि उसकी शादी थाना क्षेत्र के गांव जसरऊ निवासी गोविंद पुत्र दिवारीलाल के साथ सात जुलाई 2015 को हिंदू रीति रिवाज साथ हुई थी। कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक ठाक रहा। उसके बाद पति सहित ससुराल के लोग गाली गलौज और मारपीट करने लगे। उसके दो बच्चे हैं। पति ने उसको घर से निकाल दिया तो वह मायके पिता के पास चली गई।

 

पीड़िता ने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि उसका पति शराब पीने के साथ ही जुआ खेलता है। मना करने पर पीटता था। नशे की लत पूरी करने के लिए घर का सामान भी बेच दिया है। वह मायके से ससुराल आई तो घर में नहीं घुसने दिया। कई बार पंचायत भी हुई पर कोई बात नहीं बनी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 15 दिन पहले उसके पति ने उससे विवाह विच्छेद किए बिना ही दूसरी शादी कर ली है।
विज्ञापन

जानकारी होने पर रविवार को वह अपने बच्चों के साथ घर आई तो ससुराल के लोगों सहित पति ने उसको घर में नहीं घुसने दिया। पति ने साफ साफ कहा कि वह उसको घर में नहीं रखेगा। पीड़िता ने थाने में पति सहित ससुराल के लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें