फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कर्ज चुकाने के लिए वहशी बन गया पति, पत्नी पर लगाया ऐसा दांव...वो जीते जी मर गई; सास ने भी न समझा दर्द

Wed, 08 Jan 2025 09:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

पत्नी की अस्मत की रक्षा का सात फेरों के दौरान वचन देने वाला पति ही वहशी निकला। उधार की रकम चुकाने के लिए उसने पत्नी को ही दांव पर लगा दिया। इस घिनौनी करतूत में सास ने भी आरोपी का ही साथ दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : ai generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पति औऱ सास पर दो व्यक्तियों से शारीरिक शोषण करवाने का आरोप लगाया है। ससुर ने भी बहू का साथ देने की बात कहकर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



 
Trending Videos

पीड़िता ने थाना अछनेरा में पति, सास, देवर सहित सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इसके मुताबिक तीन वर्ष पूर्व पति ने गांव के दो लोगों से लाखों रुपये ब्याज पर लिया था। बाद में तगादा करने पर भी वापस नहीं किया। आरोप लगाया कि डेढ़ साल पहले सास और पति ने षड्यंत्र के तहत चार व्यक्तियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। इसके बाद पति को रुपये उधार देने वाले दो व्यक्तियों ने भी कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। 

 
विज्ञापन

विरोध करने पर पति ने अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। विरोध करने पर सास ने पिटाई करके करके कमरे में बंद करके दोनों आरोपियों को भेज देती थीं। घटना की जानकारी उसने ससुर को दी। इस पर ससुर ने भी बहू का साथ देते हुए थाने में शिकायत की है। थाना प्रभारी अछनेरा ने बताया कि महिला की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें