फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आलू के पराठे नहीं बनाए तो...हैवान बना पति, पीट-पीटकर पत्नी किया ऐसा हाल; अस्पताल में करानी पड़ी भर्ती

Mon, 24 Mar 2025 12:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक पति ने अपनी पत्नी को इस वजह से बेरहमी से पीटा, क्योंकि उसने आलू के पराठे नहीं बनाए। वो चीखती रही लेकिन आरोपी को रहम नहीं आया। पीड़िता को गंभीर घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह में आलू के पराठे न बनाने पर बौखलाए पति ने महिला को घर से खींचकर रास्ते में लात-घूसों से पीटा। आसपास के लोगों ने उसकी जान बचाई। पुलिस ने पिटाई से घायल हुई महिला का मेडिकल कराया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Agra: दवा माफिया विजय गोयल गैंग लीडर...पत्नी समेत 10 सदस्यों पर भी गैंगस्टर, 11 राज्यों में फैला रखा कारोबार



 
Trending Videos

रास्ते पर खींचकर की पिटाई
बाह के रेंका गांव की बेबी ने पुलिस को बताया कि 10 साल पहले सोनू के साथ उसकी शादी हुई थी। चार बच्चे हैं। पति आए दिन झगड़ता रहता है। रविवार की दोपहर पति नशे में धुत होकर आया। आलू के पराठे बनाने को बोला था। पराठे बनाने से मना किया तो गालीगलौज करते हुए घर से रास्ते पर खींच ले गया। 

ये भी पढ़ें -  UP: राणा सांगा को लेकर सपा सांसद रामजी सुमन का ऐसा बयान, जिस पर छिड़ा संग्राम...पुतले फूंके; तहरीर दी
 
विज्ञापन

चीखती रही, नहीं आया रहम
पीड़िता ने बतायता कि पति ने लात-घूसों से बेरहमी से पीटा। वो चीखती रही, लेकिन पति को उस पर रहम नहीं आया। किसी तरह उसने अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची बाह पुलिस ने इलाज कराया। एसओ बाह ने बताया कि तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -  UP: गर्भवती भूल से भी न करें ये छह गलतियां...प्री-मेच्योर डिलीवरी का खतरा, इसलिए बच्चों में मिल रहे ये रोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें