आगरा में पत्नी ने पति से गजक और मूंगफली मंगाई, लेकिन वह शराब पीकर घर पहुंचा। दोनों चीजें नहीं लाया, नाराज होने पर पत्नी की पिटाई कर दी। इस पर वह मायके चली गई। पुलिस में शिकायत होने पर शनिवार को मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा। काउंसलर ने पति से माफी मंगवाकर सुलह कराई।