फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदों को न आया रहम: पति को बेरहमी से पीटा, पत्नी को खेत में खींच ले गए...आपबीती सुनाते दंपती रो पड़े

Fri, 03 Jan 2025 03:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

बाइक से जा रहे दंपती के साथ ऐसी घटना हुई, जिसे सुनकर हैरान रह जाएंगे। तीन युवकों ने दोनों को रोक लिया। पति की पिटाई करना शुरू कर दी। पति के सामने ही पत्नी को खेत में खींच ले गए। दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर वे लोग लूटपाट कर भाग निकले। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र के गांव बेहटा चौराहे पर बाइक से जा रहे पति-पत्नी को तीन लोगों ने रुकवा लिया। इसके बाद पति की पिटाई करते हुए महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। पति-पत्नी के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। एसपी के आदेश थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव कोटरा निवासी महिला ने रिपोर्ट कराई है। आरोप है कि 3 दिसंबर देर शाम को वह पति के साथ बाइक से गांव आ रही थीं। महिला का आरोप है कि इसी दौरान गांव बेहटा चौराहे पर पति के दोस्त विकास निवासी किलौनी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ उनकी बाइक जबरन रुकवा ली। इसके बाद पति की पिटाई करने लगे। 

इसके बाद महिला से कानों के सोने के टॉप्स लूट लिए और चाकू दिखाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पति-पत्नी का शोरगुल सुनकर तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता का आरोप है कि जब वह थाने पहुंची तो पुलिस ने भी उनकी तहरीर नहीं ली। इसके बाद पीड़ित दंपति ने एसपी से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें