फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: करवा चौथ की पूजा से पहले पति बना हैवान, पत्नी का किया ऐसा हाल...अस्पताल में करानी पड़ी भर्ती

Mon, 21 Oct 2024 02:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

करवा चौथ पर दबंग पति और ससुरालयों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। पीड़िता बुरी तरह घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है। 
 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव सवाल दास का पुरा में एक विवाहिता महिला ने अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखा मगर शराब के नशे में पति और उसके ससुरालियों ने विवाहिता के साथ जमकर मारपीट की जिससे वह घायल हो गई। शिकायत करने पहुंचे विवाहिता के भाइयों के साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मेडिकल कराया है। वहीं महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


 

कुंती देवी पत्नी विजेंद्र निवासी गांव सावल दास का पुरा थाना पिनाहट ने रविवार की देर शाम को पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र दिया। पीड़िता ने बताया कि उसने पति के लिए निर्जला रहकर करवा चौथ का व्रत रखा था। वो पति के आने का इंतजार कर रही थी। शाम को पति शराब के नशे में आया और अभद्रता करना शुरू कर दी। इतना ही नहीं जब उसने विरोध किया, तो पति ने उसे बेरहमी के साथ पीटा। पति को ये  रहम भी न आया कि पत्नी ने उसी की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा है। पति द्वारा पीटे जाने से वो गंभीर घायल हो गई। 
 
विज्ञापन

त्योहार के दिन भूखी प्यासी महिला ने पति और ससुरालियों की इस हरकत को लेकर अपने मायके में भाइयों को सूचना दी।  मायके वाले शिकायत करने के लिए पहुंचे तो दबंग पति और ससुराल के लोगों ने उनके ऊपर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। उनके साथ भी जमकर मारपीट की गई। पीड़िता और उसके भाई भी घायल हो गए। पीड़ित महिला ने शिकायत कर आरोपी पति और ससुरालियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।  पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल कराकर मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें