फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: विवाहिता की मौत का मामला, मायकेवाले बोले- प्रेमिका के साथ मिलकर पति ने मार डाला; आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 Jun 2024 10:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

विवाहिता की मौत के मामले में पति को गिरफ्तार किया गया है। प्रेमिका के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप है। चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में महिला की मौत के बाद उसके भाई ने हत्या का आरोप लगाया था। कहा था कि बहनोई ने अपनी प्रेमिका व दो अन्य साथियों के साथ मिलकर बहन की पीटने के बाद गला दबाकर हत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण सिर में गंभीर चोटें लगना बताया गया है। पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


मामला अवागढ़ थाना क्षेत्र के बरई कल्यानपुर गांव का है। गढ़ी सिधारी थाना नारखी जिला फिरोजाबाद निवासी योगेश ने बताया कि बहन ममता का विवाह 16 साल पहले बरई कल्यानपुर थाना अवागढ़ निवासी रोहित उर्फ गुड्डू के साथ किया था। रोहित अलीगढ़ में रहकर पीतल का काम करता है। लगभग एक माह पहले वह ममता को अपने साथ ले गया था। वहां वह किसी अन्य महिला के साथ बात करता था। विरोध पर ममता को पीटता था। 

शुक्रवार देर रात भी ममता को बुरी तरह से पीटा। इससे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। हमने इसके सोशल मीडिया अकाउंट के स्टेटस पर भी दूसरी महिला के साथ फोटो देखा था। जब हमने बहन के शव को देखा तो उसके सिर में कील घुसने जैसा निशान था। वहीं उसके शरीर व गले पर नीले निशान थे। 
विज्ञापन


योगेश ने बहनोई रोहित उर्फ गुड्डू पर हत्या का आरोप लगाते हुए अलीगढ़ निवासी छाया व उसके पति प्रमोद और दोस्त वीरेश के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर रोहित को जेल भेज दिया गया है। वहीं अन्य तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें