फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ससुराल में दामाद ने खेला मौत का खेल, पत्नी के सिर में फावड़ा मारकर की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 16 Mar 2026 08:16 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के डौकी क्षेत्र में पति ने फावड़े से सिर पर हमला कर पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पांच दिन इलाज के बाद महिला की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद में सिर में फावड़ा मारकर पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति को रविवार को डौकी पुलिस ने कोलारा खुर्द पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। अदालत ने हत्यारोपी पति को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार सिंह ने बताया 10 मार्च को थाना डौकी के गांव सीताराम की मढै़या निवासी महेश ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस को बताया था कि बहन रामा की शादी धर्मेंद्र निवासी वांस महुआ थाना शमसाबाद के साथ हुई थी। बहन मेरे घर पर आई हुई थी। 


उसने बताया कि बहनोई धर्मेंद्र भी आ गया और बहन को अकेला पाकर फावड़े से सिर पर हमला कर मौके से भाग गया था। गंभीर रूप से घायल बहन का 5 दिन से अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार को उसकी माैत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें