फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जहर दिया, फिर भी न हुई मौत तो दबा दिया गला, विधवा सास की जान के पीछे इसलिए पड़ी बहू; FIR हुई दर्ज

Mon, 16 Mar 2026 08:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में एक विधवा महिला ने अपनी बहू और उसके दूसरे पति पर पहले खाने में जहर मिलाने और बाद में गला दबाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहू और उसके दूसरे पति पर विधवा सास को जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगा है। आरोप है कि पहले खाने में जहरीला पदार्थ मिलाया और जब महिला बच गई तो गला दबाकर मारने की कोशिश की। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर छत्ता थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जीवनी मंडी स्थित जोंस मिल लाइन निवासी शीला ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि वह नगर निगम में कार्यरत थीं। वर्ष 2000 में बेटे की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी आरती घर छोड़कर चली गई और अमर नाम के व्यक्ति से विवाह कर लिया। वर्ष 2020 में आरती अपने पति अमर के साथ वापस आकर उनके घर में जबरन रहने लगी। आरोप है कि दोनों मकान पर कब्जा करना चाह रहे थे।

शीला के अनुसार, 15 अक्तूबर, 2025 को आरती और अमर ने उनके खाने में जहरीला पदार्थ मिलाया। उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। हालांकि, वह किसी तरह बच गईं। जहरीले पदार्थ से जान न जाने पर 11 मार्च की शाम आरती और अमर ने उनका गला दबाकर मारने की कोशिश की। उन्हें गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर पड़ोसी आ गए, जिससे आरोपी भाग गए। थाना प्रभारी बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें