फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मेले में झूले का डाला टूटकर जमीन पर गिरा, पति-पत्नी घायल, हादसा देख दहशत में आए लोग

Tue, 12 Jul 2022 10:18 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

खंदारी में सोमवार को शीतला देवी मंदिर मेले में एक झूला टूटने से हादसा हो गया, जिससे अफरातफरी मच गई। हादसे में दंपती घायल हो गए। 
विज्ञापन
घायल युवक को लेकर जाते युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदारी में शीतला देवी मंदिर मेले में सोमवार की रात करीब 10:15 बजे हादसा हो गया। मेले में लगे एक झूले का डाला टूटकर जमीन पर आ गिरा, जिससे डाले में बैठे दंपती घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची, तब तक घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया। मेला भी बंद हो चुका था।  

विज्ञापन


खंदारी स्थित केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर शीतला देवी मंदिर पर मेले का आयोजन किया गया था। इसमें हर सप्ताह सोमवार को बड़ी संख्या में लोग आते हैं। मेले में शिवम अपार्टमेंट के बाहर तीन झूले लगे थे। सोमवार रात को झूले पर कुछ लोग बैठे थे। अचानक झूले का एक डाला टूट गया। 

हादसे के बाद मच गई थी चीख-पुकार 

डाले में दयालबाग निवासी पारुल और अक्षय बैठे थे, वह नीचे गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। दूसरे डालों में बैठे बच्चे भी दहशत में आ गए। सूचना पर मेला कमेटी के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। 

हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची तो मेला खत्म हो चुका था। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह का कहना है कि झूले का डाला टूटने से हादसा हुआ था। जांच की जा रही है। घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती करा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें