फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी फेसबुक-व्हाट्सएप पर व्यस्त, पति का बिगड़ा मिजाज, थाने पहुंची शिकायत

Fri, 27 Nov 2020 12:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
पति-पत्नी के बीच मोबाइल दरार डालने का काम कर रहा है। पत्नी की फेसबुक और व्हाट्सएप पर व्यस्तता पति को नागवार गुजर रही है। बात घर तक ही सीमित नहीं है, थाने तक शिकायत की जा रही हैं। छह महीने में महिला थाने में पत्नियों के व्हाट्सएप और फेसबुक पर व्यस्त रहने के 100 मामले पहुंच चुके हैं। 50 फीसदी में पुलिस समझौता कराकर दंपती को एक कर चुकी है। बाकी में अभी काउंसिलिंग चल रही है।  
विज्ञापन



केस : 1
थाना हरीपर्वत क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी फरवरी में लखनऊ निवासी युवक से हुई थी। युवक अपना व्यापार करता है। एक सप्ताह पहले महिला थाना में दोनों का मामला आया। युवती की शिकायत थी कि पति झगड़ा करता है। दहेज की मांग की जाती है।


पति को बुलाकर बात की गई। दोनों को आमने-सामने भी बैठाया गया। पति ने बताया कि पत्नी रात दो बजे तक फेसबुक और व्हाट्सएप पर व्यस्त रहती है। इस कारण सुबह नौ बजे तक उठ पाती है। सुबह का काम नहीं करती है। शादी के दो महीने बाद तक तो कुछ नहीं कहा। मगर, जब टोका तो पत्नी ने झगड़ा शुरू कर दिया। जुलाई में पत्नी मायके आ गई। तब से ससुराल नहीं गई है। इस पर दोनों को समझाया गया। 15 दिन बाद फिर से बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

केस : 2
थाना रकाबगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी दो साल पहले न्यू आगरा क्षेत्र के युवक से हुई थी। युवक प्राइवेट नौकरी करता है। उनके कोई संतान नहीं है। लॉकडाउन में पति कई दिन घर में ही रहा। तब उसे पता चला कि पत्नी पूरे दिन मोबाइल पर व्यस्त रहती है।

वह टोकता है तो झगड़ा करने लगती है। घर के काम भी नहीं करती है। एक महीने पहले जब उसे मोबाइल चलाने से मना किया तो मायके आ गई। अब पुलिस को दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। पुलिस ने दोनों परिवारों को बैठाकर काउंसिलिंग की तो मोबाइल पर ऑनलाइन रहने की बात सामने आई। युवती का कहना था कि वह पति को छोड़ सकती है मोबाइल को नहीं। इस पर पुलिस ने दोनों को समझाया। अगली तारीख पर फिर से बुलाया गया है। 

लॉकडाउन में बढ़ गई मोबाइल की आदत
महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक अलका सिंह ने बताया कि काउंसिलिंग में सामने आया है कि लॉकडाउन में लोगों को अपने घर में रहना पड़ा। इस दौरान पति मोबाइल चलाते थे। पत्नी भी ऑनलाइन रहती थी। पति घर में होते थे, इस कारण वो पत्नी को टोकते थे। इस बात पर झगड़े होने लगे। लॉकडाउन के दौरान मोबाइल पर व्यस्त रहने के सौ से अधिक मामले आए हैं। इनमें काउंसिलिंग की गई। पति-पत्नी के बीच समझौता कराने की कोशिश की गई। 50 फीसदी में समझौता हो गया। बाकी में सुनवाई हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें